15 अगस्त… बिग डे फॉर ऑल इंडियन्स। हां भाई हां, इस दिन का इंतजार सभी को रहता है, हम सभी इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं क्योंकि इसी दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और हमें हमारे अधिकार मिले थे।
भारत के इतिहास में यह दिन सबसे बड़ा है। इस दिन हर स्कूल व कार्यस्थल पर झंडे को फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है। देश की राजधानी में बड़े स्तर पर इसे मनाया जाता है। हर राज्य अपनी झांकी प्रस्तुत करता है और इस दिन को खास बनाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको स्वतंत्रता दिवस मनाने के तरीकों के बारे में बता रहे है।

परेड देखने जाएं:
क्या आप दिल्ली में रहते है। अगर हां, तो 15 अगस्त के दिन परिवार के साथ जाकर सुबह की परेड देख सकते है। यह एक अद्भुत उत्सव होता है।

अपनी पसंद का काम:
आप अपने बचपन में इस दिन को जिस तरह से मनाते थे, वैसा करिए। घर में झंडा लगाइए, फूलों से डेकोरेट करिए, जो भी दिल में आएं, वहीं करएि। कोई कार्यक्रम करें और आसपास के बच्चों को बुलाकर मस्ती करें।

अपार्टमेंट में ध्वाजरोहण:
15 अगस्त के दिन सोसायटी में सभी लोग मिलकर झंडा फहराएं। बड़े लोग कुछ बोले और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। आप चाहें तो हल्का चाय नाश्ता या मिठाई आदि का प्रोग्राम भी रख सकते हैं। इससे कार्यक्रम अच्छा रहेगा।

अनाथालय या वृद्धाश्रम जाएं:
आप इस दिन को समाज सेवा में समर्पित कर सकते हैं। अनाथालय जाएं या वृद्धाश्रम जाएं और वहां जाकर उन सभी के साथ समय बिताएं जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है।

वृक्षारोपण करें:
स्वतंत्रता दिवस की सुबह आप वृक्षारोपण करके इस दिन को खास बना सकते है। इस दिन पर्यावरण को बनाएं रखने के लिए पहल करें और अपना योगदान दें।

प्रतियोगिता का आयोजन:
इस दिन आप किसी प्रतियोगता का आयोजन करवाएं, जिसमें झंडा आदि बनवाएं। घर पर ही बच्चों के साथ उनके बीच ऐसा करवा सकते है। बाद में जीतने वाले को पुरस्कृत करें।

सांस्कृतिक गतिविधियां:
स्कूल और कॉलेज में ऐसी गतिविधियां इस दिन होती ही है। आप भी अपनी सोसायटी में इस दिन कोई प्रोग्राम रख सकते है। यह इस दिन को खास बनाने का अच्छा तरीका है।

फैमिली लंच या डिनर:
इस दिन 12 बजे के बाद लगभग सभी लोग फ्री हो जाते है। ऐसे में आप अपने क्लोज सर्कल के लोगों को फैमिली लंच या डिनर पर बुला सकते है। उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में बता सकते हैं।