सामान्य लोगो के लिए ये देखना हमेशा दिलचस्प होता है कि अमीर लोग कैसे रहते हैं। उनके घर का जीवन तो हम में से ज्यादातर लोगों के लिए देखना आसान नहीं हो सकता है, लेकिन उनके बच्चे कैसे स्कूल में पढ़ते हैं, उसे हम वास्तव में देख सकते हैं।
हम LMF में आज आपको दुनिया के सबसे महंगे स्कुल “Le Rosey” के अंदर की तस्वीरें देखने का मौका देते है.
Institut Le Rosey दुनिया के सबसे पुराने माध्यमिक विद्यालयों में से एक है, जो स्विट्जरलैंड में है. इसे “स्कूल ऑफ किंग्स” भी कहा जाता है।

1880 से और आज तक, यह स्कूल और उसके अंदर बना हुआ महल का मालिक एक ही परिवार है।
Le Rosey में पढ़ने के लिए 2 प्रोग्राम हैं: एक गर्मियों में …
… और एक सर्दियों में
सर्दियों वाले प्रोग्राम में स्कूल छात्रों को विभिन्न बर्फ में खेले जाने वाले खेलों के प्राइवेट लेसन दिए जाते है।

गर्मियों के प्रोग्राम के एक भाग के रूप में, स्टूडेंट्स पूल में अपना फ्री समय बिता सकते हैं।
कमरों की सफाई और नाश्ते के साथ स्कूल का दिन सुबह 7 बजे से शुरू होता है।
सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक पढाई का वक्त होता है। दोपहर में भोजन और हॉट चॉकलेट के लिए एक लंबा ब्रेक मिलता है।
शाम 4 बजे से 7 बजे तक, सभी छात्र या तो खेल खेल सकते हैं या क्रिएटिव एक्टिविटीज कर सकते हैं।
शाम 7:30 बजे, विद्यार्थी रात का भोजन करते है, और वे रात 8 से 9 बजे के बीच अपना होमवर्क करते हैं।
वे हॉल में या लाइब्रेरी में अपना काम कर सकते हैं।

अपनी पढ़ाई के अलावा, विद्यार्थी यहां नाव की सवारी पर जाते हैं, सैर करते हैं, और रॉक-क्लाइम्बिंग भी करते हैं।
इस स्कूल में दुनिया भर के बच्चें पढ़ सकते है, लेकिन एक छोटी सी शर्त है: उनके माता-पिता को प्रति वर्ष € 100,000 की स्कुल फी देनी होगी।
लेकिन पैसा यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं है। यह मायने रखता है कि यहां सभी बच्चे एक बड़े परिवार की तरह पढ़ाई करते हैं और साथ में मस्ती करते हैं।