सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के मामले में हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनिया में पहले नंबर पर आती है. बॉलीवुड ने पिछले सालो में कई रेकॉर्ड बनाए है, जिनमें कुछ वाकई काबीले तारीफ है तो कुछ शर्मजनक भी है. इनमें से कुछ रेकॉर्ड्स को तो आप शायद जानते होंगे, लेकिन कुछ रेकॉर्ड्स को जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बॉलीवुड फिल्म दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने भारत में 512 करोड़ रुपए और पूरी दुनिया भर में 2100 करोड़ रुपए की कमाई करके एक रिकॉर्ड बनाया है।
सबसे महंगी फिल्म

बॉलीवुड फिल्म 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट लगभग 543 करोड़ रुपए था।
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहली भारतीय

साल 1983 की फिल्म गांधी के लिए कॉस्टयूम डिजाइन करने वाली भानु अथैया 1983 में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली प्रथम भारतीय थी।
सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्म

बॉम्बे वेलवेट भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए था। जो मात्र 42.7 करोड़ रुपए का कारोबार कर पाई थी।
1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म

बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म है, जिसने 21 दिनों में 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार किया था।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

आपको बता दें कि अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर भारत में 222.8 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है।
सबसे महंगा गाना

भारतीय फिल्मों में अब तक का सबसे महंगा गाना पार्टी ऑल नाइट है। इस गाने को बनाने में लगभग 6 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था।
भारत में सबसे अमीर अभिनेत्री

भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है, जिनकी संपत्ति 315 करोड़ रुपए है।
सबसे ज्यादा फिल्में करने वाला अभिनेता

जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मानंदम तेलुगू फिल्म अभिनेता है, जिन्होंने 1500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।